पति करता था शक तो पत्नी ने सोते हुए पति को सिल बट्टे से मारकर हत्या कर. घटना को लूट के बाद हुई हत्या बताया

उत्तर प्रदेश, बदायूँ के महेश हत्याकांड का सनसनी ख़ेज़ खुलासा। इस हत्याकांड में पत्नी निकली मास्टरमाइंड फ़िलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में उसकी पत्नि ममता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति के शक करने को लेकर होता था विवाद।

मिली जानकायी के अनुसार महेश के सिर पर फूकनी और सिल बट्टे से वार करके जान ली गई थी। पुलिस FIR में पत्नि ममता ने लूट के बाद हत्या होना बताया था। मौकाए वारदात से नकदी और ज़ेवर गायब मिला था। लेकिन पुलिस की जांच में हत्या के असल कारन और असल कातिल का पता चल गया पुलिस की जाँच के बाद पत्नी ममता ही असली क़ातिल निकली। अब पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

शक के चलते होता रहता था विवाद…

गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में ममता ने बताया की पति के शक करने से परेशान थी. वह अगर किसी से फ़ोन पर बात करती तो पति को शक होता की वह किसी प्रेमी से बात कर रही। इसी शक में वह उसे मारता पीटता भी था। हत्या वाली रात भी पति के शक को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति महेश तो सो गया था। लेकिन ममता दिल में बदले की आग लेकर जागती रही. और हत्या की प्लानिंग कर सोते हुए ही पति को ठिकाने लगा दिया। और घटना को लूट के बाद हुई हत्या का रंग दे दिया था.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story