1 June Ka Rashifal: धनु, मकर व तुला राशि को आज मिलेगा पैसा, वृश्चिक और मीन राशिवाले रहेंगे परेशान, देखिये आज का राशिफल

AAJ Ka Rashifal : शनिवार को जून के पहले दिन रेवती नक्षत्र में शनिदेव की कृपा से कर्क और कन्‍या सहित 5 राशियों की जबर्दस्‍त कमाई होगी। इनके धन में वृद्धि के योग हैं और जरूरी रुके कार्य भी पूर्ण होंगे। आपके कारोबार में अच्‍छी तरक्‍की होगी और परिवार के लोगों के साथ आपका वीकेंड अच्‍छा बीतेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा होगा महीने का पहला दिन।

मेष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुके हुए काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर के बड़े लोगों से आज आपको स्नेह मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लाने वाला होगा। आज आपके शिक्षक आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आज आपके कामों का बोझ भी हल्का रहेगा। अगर आप हाउस वाईफ हैं तो आपको पति और बच्चों से घर के कामों में सहयोग मिलेगा। शाम के समय कोई खुशखबरी मिलने से परिवार का माहौल पहले से ज्यादा खुशनुमा हो जाएगा। अगर आप समाज से जुड़ा कोई कार्य करना चाहते हैं या फिर कोई NGO खोलना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी चर्चित समाजसेवी से सहयोग मिल सकता है। आज के दिन गणेश भगवान को मूंग की दाल के लड्डू का भोग चढाएं। दिन और अच्छा जाएगा।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप अपनी समझदारी से लोगो के बीच खुद को अच्छा साबित कर पाएंगे। इससे आपका सौर्य भी बढेंगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने कार्यक्षेत्र में आसानी होगी। टीचरों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप म्यूजिक के फिल्ड में कुछ नया शुरु करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी बड़े म्यूजिशियन से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके पड़ोसीयों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम में पड़ोसी आपके साथ खड़े रहेगें। आज आप अपने छोटे भाई- बहनों को लेकर कहीं घुमने भी जा सकते है। आज उनका प्रेम भी आपको मिलेगा। आज भविष्य में सेविंग के लिये प्लान बना सकते हैं । जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज के दिन गौ माता की सेवा करने से आपके लिये फायदेमंद होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप शोध छात्र हैं तो आप आज अपने ज्ञान और अध्ययन की सहायता से किसी नए विषय पर कार्य कर सकते हैं। नवविवाहिता स्त्रीयों के लिए आज का दिन बहुत ही मंगलकारी होगा। आपको पति और पूरे परिवार से प्रेम और स्नेह मिलेगा। मार्केटींग के क्षेत्र में काम करने वालों को आज पहले से बेहतर जन-संबंध बनाने में आसानी होगी। जिसका लाभ आपको नौकरी में प्रमोशन भी दिलवा सकता है। आज के दिन आपको नानीहाल पक्ष से भी कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आप आज वहां घुमने भी जा सकते हैं। आज आपका दोस्त आपको कोई अच्छा समाचार सुना सकता है। आप अपने दोस्त के साथ किसी पार्टी या फंक्सन में भी जा सकते हैं। आज के दिन गरीबों में मूंग की दाल का दान करें इससे आप के कष्ट दुर होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहना आपके लिए उचित होगा। आज नौकरी पेशा लोगो के लिए दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपका साथ देगें। आज कहीं बाहर घुमने के लिए के लिए दिन अच्छा है। पहले से बनाए हुए प्लानों पर आप गौर कर सकते हैं। प्रापर्टी के विवादों का हल निकालने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सारे कामों का निपटरा आज आसानी से कर सकते हैं। आज स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। खाने पीने के सामानों पर विशेष ध्यान देकर ही खाएं। आज आप अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आप दोनो के रिस्ते में और मिठास आएगी। मीडिया में काम करने वाले लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज गणेश भगवान की मूर्ती पर सिंदूर चढ़ाने से लाभ होगा और साकारात्मक शक्ति मिलेगी।

सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप रिलेक्स फील करेगें। और आपका वर्क लोड भी कम होगा। आज आपको किसी सरकारी आधिकारी का सहयोग मिल सकता है। किसी सरकारी विभाग में कोई काम निकलवाने के लिये बात बन सकती है। आज का दिन रचनात्मक लोगो के लिए काफी अच्छा है। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज आपको वाणी पर थोड़ा संयम भी रखना चाहिए। हो सकता है कुछ लोगो को पसंद ना आए। आज आप अपने दोस्तो के साथ किसी धार्मिक जगह पर घुमने जा सकते हैं। इससे आपके मन को शांति भी मिलेगी है। आज अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। बदलते मौसम के साथ सावधानियां भी बरतें। आज का दिन बडे सौदे करने के लिए भी अच्छा है। इससे आप को धन लाभ होगा। आज के दिन गरीबों में कपड़े का दान करना आप के लिए लाभकारी होगा।

कन्या राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने पुराने अनुभवों को अपने कार्य क्षेत्र में इस्तेमाल करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको कौई नया काम या प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। जिसको आप आसानी से पुरा कर लेंगे। आज आपको बिजनेस ट्रिप पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। आज के दिन अगर आप किसी सहयोगी के साथ मिलकर कुछ नया करना चाहें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज महिलाओं को उनके हस्बैंड से कोई सप्राइज भी मिल सकता है। इससे रिश्ते और भी मजबूत होगें। आज के दिन कोई बड़ा वादा करने से बचें। इससे आपकी छवि पर भी असर पड़ सकता है। स्टुडेंट को आज के दिन काफी मेहनत करने की जरुरत है। तभी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज के दिन गणेश भगवान को लड्डू चढाने से लाभ होगा।

तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई खास काम करेंगे जिसके वजह से आपका भविष्य सुनहरा होगा। आज आप ज्यादातर कामों में सफल होगें। शाम आते आते आपको कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगो के लिए आज का दिन थोड़ा असमान्य रहेगा। आज कुछ टेक्नीकल परेशानियां भी आ सकती हैं। आज आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। बीना वजह किसी को सहाल ना दें। आज आपको फिजूल खर्ची से भी बचना होगा । आज माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आप सही निर्णय लें पाएंगे। आज शादीशुदा लोगो के लिए भी अच्छा दिन है। आज पति-पत्नी को किसी मंदीर में भी जाना चाहिए। आज किसी पुरानी परिक्षा का परिणाम भी आ सकता है। आज सफलता मिलने के आसार हैं। आज के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलायेंगें तो परेशानी खत्म हो जायेगी ।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे। आज आप अपने विवेक से जो निर्णय लेगें उसमे जरुर सफलता मिलेगी। आज आप पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेगें। आपको आज पैसौ के लेन देन से बचने की जरुरत है। सोच- समझकर ही उधार दें या लें। आज राजनीति से जुड़े लोगो के लिए समय अच्छा है। आपको लोगो का सहयोग भी मिलेगा। आज आपको काम के सिलसिले में भागा दौड़ी भी करनी पड़ सकती है। आज आप कहीं दूर भी जा सकते हैं। आज आप व्यवहारिक तौर पर नए लोगो के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। इन संबंधो का आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आज अपने से छोटे बच्चों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही उनका प्यार भी आपको मिलेगा। आज के दिन धातू का एक सिक्का दान करने से शुख शांती में वृद्धि होगी ।

धनु राशि
आज का दिन लाभकारी है। आज मानसीक रुप से खुद को तरौ-ताजा रखेंगे। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जिससे आपको कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। आय का स्रोत बढ़ने के आसार है। जिससे आपको किसी प्रकार का नया बिजनेस शुरु करने में आसानी होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद लाभकरी होगा। आपको जॉब में बोनस मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों को प्रशासनीक अधिकारियों से भी विशेष सहयोग मिल सकता है। आज आपके विदेश जाने से संबंधित सुचना भी मिल सकती है। आज आपको अपने बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। मगर समय के साथ- साथ सब सही हो जाएगा। आज भगवान की कृपा विशेष कृपा आप पर होगी। जिसका फल सुबह से ही आपको दिखने लगेगा। आज मिट्टी के बर्तन में भोजन बनाकर दान करें। लाभ होगा।

मकर राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज परिवार में सुख और समृद्धि की वजह से खुशहाली मिलेगी। आज बिजनेस डील करने से बचें। किसी प्रकार की धन हानी हो सकती है। आज आप छोटे कामों को निपटा सकते हैं। इससे आपको सुलभता होगी। किसी रिश्तेदार से आपको आज सहयोग मिल सकता है। इससे रिश्ते भी मधुर होंगे। आज समाज में आपकी पहचान और ज्यादा बढेंगी। लोगो का आपके प्रति विश्वास बढेगा। आज अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें। नियम से दिनचर्या का पालन करें। आज आपको पुत्र के ओर से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपका मन आज नए नए विचारों से भरा रहेगा। अपने सहयोगियो के साथ विचारों को साझा करें और कोई नई योजना बनाएं। आप आज मौसम के अनुरुप खुद को ढालने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको गौ माता का पूजन करना चाहिए। यह आपको समृद्धि देगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिये बेहतरीन रहने वाला है। आज लगभग सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगें। जिससे आज आप रिलैक्स महसूस करेंगें। किसी पुरानी समस्या का समाधान आज आपको मिल सकता है। अगर आज कोई नयी जमीन खरीदने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिये शुभ है। टूर एण्ड ट्रैवेल्स के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी नये क्लाइंट से आपको काफी धनलाभ होगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। अपने करियर को लेकर आपके मन में जो चिंताएं आई हैं, आज आपको उन पर विचार करना होगा । आज आपके कोई यात्रा भी करते हैं । स्वास्थ्य के आज ठीक-ठाक रहेगा। अच्छी सेहत के लिये ताजे फलों को खाने के बाद जरूर खायें। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में डिनर करने जा सकते हैं।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती है। आप इन चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगें। आपका ज्यादातर समय उन लोगों के साथ निकल सकता है जो आपका भला कम और बुरा ज्यादा चाहते हैं। एक तरफा सोच आज आपको परेशानी में डाल सकती है। आप खुद को झूठी दिलासा देने से भी बचें। आज वाणी पर संयम रखें। दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। आज आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। आपके लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। आज किसी नये काम करने की सोच रहें है तो टाल दें । घर में काम ज्यादा होने से आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आपको काफी राहत मिलेगी । शाम को एकसाथ बैठकर हसी-मजाक करने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगें। आज छोटे बच्चों को स्टेस्नरी का सामान बांटने से मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story