इतिहास के पन्नों में 10 December दुनिया में कहीं न हो मानवाधिकार का उल्लंघन

इतिहास के पन्नों में 10 December दुनिया में कहीं न हो मानवाधिकार का उल्लंघन

देश-दुनिया के इतिहास में 10 दिसंबर की तारीख बेहद अहम है। इस तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था।

इसका मकसद विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।

10 December

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1582ः फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल शुरू किया।

1887ः आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर।

1898ः पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त।

1902ः तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।

1903ः पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1947ः सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

1950ः संयुक्त राष्ट ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया।

1961ः सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।10 December

1963ः अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1992ः गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू।

1994ः यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

1998ः अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1999ः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
10 December

2000ःनवाज शरीफ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।

2002ः अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।10 December

2003ः कोलंबो में तत्कालीन राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।

2004ः ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

2005ः कजाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

2007ः क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2013ः मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।

जन्म

1870ः प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार।

1878ः जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर।

1878ः वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी।

1888ः स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी।10 December

1902ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस.निजलिंगप्पा।

1908ः भारतीय पुरातत्वविद हंसमुख धीरजलाल सांकलिया।

निधन

1896: नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल।

2001ः दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार।

2020ः विश्व प्रसिद्ध भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर अस्ताद देबू ।

महत्वपूर्ण दिवस10 Decemberनहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, Supreme Court ने इसे खोलने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

10 December

Related Articles

close