10वीं की छात्रा ने दी जान: बोर्ड परीक्षा की तारीख आने पर पिता ने मोबाइल छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने बोला, गुस्से में बेटी ने कर ली आत्महत्या

कोटा। 10वीं की छात्रा को फोन चलाने से मना किया, गुस्से में बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी का कुछ महीने बाद ही बोर्ड परीक्षा था। पिता ने मोबाइल छोड़कर बोर्ड परीक्षा में ध्यान देने को कहा था। पिता की ये बात बेटी को इतनी नागवार लगी, कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुला हाल है। मामला राजस्थान के कोटा का है।

कोटा में 16 साल की छात्रा का नाम कृपांशी है। बालिका को उसके पिता ने मोबाइल गेम खेलने से मना किया और डांटा था, इस बात से नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया। जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता ने उसे बोर्ड परीक्षा के चलते मोबाइल फोन पर गेम खलने से मना किया और डांटा था. इसी बात से नाराज होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ समय बाद उसे खाने के लिए बुलाया तो उसने दरवाजा तक नहीं खोला. रविवार रात करीब आठ बजे उसे खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को आशंका हुई, पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर कृपांशी फंदे पर लटकी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close