मूक बधिर पति को बंधक बना कर 18 वर्षीय महिला का गैंगरेप, मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी का अब तक पता नहीं

देवघर । जसीडीह थाना क्षेत्र की 18 वर्षीया महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को लेकर में बुधवार देर रात महिला थाना में दो आरोपी युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित महिला की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी। वहीं दोनों आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है। महिला का पति मूक-बधीर है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला की सास व ससुर निमंत्रण में बाहर गए थे। पति-पत्नी घर में थे। रात तकरीबन 11 बजे देवपुरा टोला, जमुआ निवासी नीरज दास व बसफिटवा गांव निवासी हुरो यादव ऊर्फ कामदेव यादव महिला के घर घुसकर मूक-बधिर पति को दूसरे कमरे में ले जाकर ताला बंद कर दिया।

उसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। सास-ससुर के घर लौटने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी सास-ससुर को दी। मामले की जानकारी गांव में होने के पश्चात पंचायत बुलायी गयी। उसमें गांव के कई लोग उपस्थित रहे। पंचायती के दौरान महिला की बात पंचों के बीच रखा। पंचों ने दोनों युवकों को बुलाकर पूछताछ की परंतु दोनों ने आरोपों को मानने से इंकार कर दिया व चले गये।

आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला व परिजनों को जान मारने की धमकी दी। उसके पश्चात पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर घटना के बारे में थाना प्रभारी को जानकारी दी। उस आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। आवेदन के आधार पर थाना में दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story