ढाई करोड़ घूस: शिक्षण संस्थान से मांग रहा था ढ़ाई करोड़ घूस, CBI ने अफसर के ठिकाने पर मारा छापा, एक करोड़ कैश जब्त..

2.5 crore bribe: He was demanding 2.5 crore bribe from the educational institution, CBI raided the officer's hideout, seized one crore cash..

CBI Raid : शिक्षण संस्थान से ढाई करोड़ रुपये घूस मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर के ठिकाने पर छापेमारी में अब तक करीब सवा करोड़ कैश मिल चुका है। उसमें से एक ही जगह से 54 लाख मिले हैं। मामला शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस सहायक निदेशक के परिसर में छापेमारी की है, जो बीते रविवार को एक अभियान के दौरान एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी में 56 लाख रुपए कैश जब्त किया गया है। वहीं पूरी कार्रवाई के दौरान अब तक रिश्वत की रकम समेत करीब एक करोड़ रुपए कैश बरामद किया गाया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। रविवार को ईडी अधिकारी एक अभियान के दौरान सीबीआई को चकमा देकर फरार हो गया था। शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक और उनके भाई विकास दीप, जो दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं, एक व्यवसायी से कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने चंडीगढ़ गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उन पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेंट्रल ब्यूरो इनवेस्टीगेशन (सीबीआई) चंडीगढ़ ने रिश्वत का अब तक का सबसे बड़ा केस दर्ज किया है। शिमला में तैनात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक बड़ा अधिकारी काले धन से जुड़े मामले में फंसे दो आरोपितों से करीब ढ़ाई करोड़ रुपये रिश्वत मांग रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्वत के इस खेल में उसका भाई भी शामिल था, जिसे सीबीआई ने चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान विकासदीप के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली स्थित एक बैंक में बड़े पद पर तैनात था। सीबीआई ने उसकी गाड़ी से 54 लाख रुपये बरामद किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को आरोपित के घर पर छापेमारी के दौरान 60 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपित विकासदीप को सीबीआई ने देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पेश किया।

 

 

सीबीआई ने उससे पूछताछ करने और दूसरे आरोपित को पकड़ने के लिए पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन जज ने दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। वहीं, आरोपित ईडी अधिकारी फरार है और सीबीआई उसे ढूंढ रही है। सीबीआई ने ईडी के शिमला कार्यालय में भी रेड की है और कई अहम दस्तावेज जुटा लिए हैं।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के दो लोगों के खिलाफ ईडी मनी लांड्रिंग के केस में जांच कर रही थी। उन आरोपितों को ईडी के एक बड़े अधिकारी ने अपने शिमला स्थित कार्यालय में बुलाया और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी।

Related Articles

close