2 जवान की मौत: पुलिस जीप और पिकअप की भीषण टक्कर में दो की मौत, 6 पुलिसकर्मी समेत 11 घायल

जमुई: बिहार के जमुई में शुक्रवार देर रात एक पुलिस जीप और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 पुलिसकर्मी हैं। हादसा शुक्रवार रात 11.30 बजे के करीब चकाई-जमुई मेन रोड पर महेशा पत्थर रोड पर हुआ। पुलिस जवानों की तीन राइफल भी टूट गईं। इलाज के दौरान दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कसरोटी निवासी कालेश्वर यादव एवं महेश्वरी गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चकाई थाना की गश्ती टीम जिप्सी वाहन से चकाई-जमुई मार्ग में गश्त लगा रही थई । अपने थाना क्षेत्र की सीमा से वापस चकाई की ओर लौटने के दौरान मेहशा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे डीजे लदे पिकअप वाहन ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में चकाई थाना के एसआई सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के 7 पुलिस वाले एवं पिकअप वाहन का ड्राइवर सहित उसमें सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना एवं चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। चकाई रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर एवं जमुई रेफर कर दिया है। इलाज के क्रम में दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story