40 IAS Promotion: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को विशेष सचिव रैंक में मिलेगी प्रोन्नति, सूची हो रही तैयार

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अपर सचिव रैंक के अधिकारियों कं विशेष सचिव रैंक में प्रमोशन देने की तैयारी की जा रही है। ये सारे अधिकारी प्रमोटी आईएएस अधिकारी है जिन्हें विगत हाल ही में झारखंड प्रशासनिक सेवा से आईएएस के रिक्त पदों में नियुक्त किया गया। इन्हें, अपर सचिव रैंक में प्रमोशन मिला था अब इनमें से कुछ अधिकारियों को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित संचिका बढ़ायी है।

40 अधिकारियों में से जो फिलहाल योग्य हैं उन्हें पहले प्रमोट किया जायेगा. इसकी सूची बनायी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार इनका प्रमोशन पहले से ही लंबित था. फिलहाल तो फाइल बढ़ रही है उसके अनुसार इन्हें एक जनवरी 2023 की तिथि से प्रमोट किया जायेगा. जल्द ही डीपीसी की बैठक के बाद सीएम की सहमति से ली जायेगी. इसके बाद कार्मिक विभाग अधिसूचना जारी कर देगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close