7 की मौत : झारखण्ड में बड़ा हादसा , कार और बाइक समेत 10 लोग गिरे कुएं में, 7 लोगों की मौत, 3 घायल
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा हुआ। यहां गाड़ी सहित 10 लोग कुएं में जा गिरे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 में रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित पद्मा में घटी।
यहां रोमी बंगला के समीप बुलेट बाइक और टाटा विकटा गाड़ी पानी से लबालब भरे कुएं में जा गिरी। कार में 9 लोग सवार थे वहीं 1 व्यक्ति बुलेट में सवार था। घटना के तुरंत बाद 3 लोगों को रेस्क्यू अगला लिया गया था बाकी 7 लोग डूब गए थे। इनमें से 6 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। एक शख्स की तलाश अब भी जारी है।
तकरीबन 20 फीट कुएं में गिरे 10 लोगों में से 3 लोगों को तुरंत निकाल लिया गया था लेकिन बाकी 7 लोग पानी में डूब गए। उनमें से 6 लोगों की लाश बरामद कर ली गई है। बुलेट चालक को भी निकाल लिया गया था। कार सवार 7 लोग डूब गए। घायलों को हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
COPYRIGHT 2024
Powered By Blink CMS