7th Pay Commission : कर्मचारियों पर सावन में होगी सौगातों की बारिश….केंद्र सरकार कर्मचारियों को सिर्फ DA ही नहीं, एक साथ दे सकती है ये तीन गिफ्ट…

नयी दिल्ली। सावन के महीने में कर्मचारियों पर सौगातों की बारिश हो सकती है। केंद्र सरकार अगस्त महीने में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। अगस्त में ना सिर्फ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा, बल्कि बकाया डीए का भी भुगतान किया जा सकता है। वहीं सरकार PF से मिलने वाले ब्याज की रकम भी कर्मचारियों के एकाउंट में डाल सकती है।

सूत्रों की मांगें को अगस्त महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में कर्मचारियों का DA 4 से 6 प्रतिशत बढ़ सकता है। कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 का कुल 18 महीने का महंगाई भत्ता बकाया है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार एक बार में डेढ़ से दो लाख रूपये का बकाया दे सकती है। पिछले कुछ महीनों से लगातार पूर्व में बकाया महंगाई भत्ता देने की मांग जोर पकड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले महीने से ही उम्मीद जतायी जा रही है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इस बार कम से कम 4 से 6 फीसदी की बढोत्तरी होगी। पिछले महीने इंडेक्स में खुदरा महंगाई दर सात प्रतिशत से ज्यादा रही थी। ऐसे में तय है कि इस बार महंगाई भत्ता में बंपर बढोत्तरी होगी।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 प्रतिशत डीए मिल रहा है। उम्मीद के अनुरूप डीए बढ़ा तो ये प्रतिशत 38 से 40 प्रतिशत हो जायेगा। लिहाजा कर्मचारियों को वेतन में 3 हजार से लेकर 15 हजार तक की वृद्धि होगी। इस फैसले से केंद्र के 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने EPFO में जमा राशि पर मुहर लगा दी है। 2021-22 में ईपीएफओ पर 8.01 प्रतिशत ब्याजदर मिलेगा। सरकार अगस्त में कर्मचारियों के खाते में पीएफ की ब्याज का पैसा डाल सकती है। सरकारी कर्मचारियों को इसका भी लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close