7th Pay Commission Update : अगले महीने कर्मचारियों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा…DA के साथ फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की तैयारी, जानिये क्या है फिटमेंट फेक्टर

नयी दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने बंपर फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार कर्मचारियों को डबल फायदा देने की तैयारी में है। एक तरफ जहां कर्मचारियों का महंगाई भत्ता का तोहफा केंद्र सरकार देने की तैयारी में है, तो वहीं फिटमेंट फेक्टर में भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है। अंदरखाने खबर आ रही है कि रक्षाबंधन के पहले ही कर्मचारियों को केंद्र सरकार बड़ी सौगात दे सकती है।

महंगाई भत्ता के साथ केंद्रीय कर्मचारियों क लंबे सयम से मांग चल रही है कि फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाया जाये। अभी कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है, केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से इसे 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहा है। पूर्व में आई रिपोर्टों में यह उम्मीद जतायी गयी थी कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर फैसला आ सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर

दरअसल फिटमैंट फैक्टर ही केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में इसका बड़ा रोल है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मियों को वेतन भत्तों के अलावे उनकी बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय किया जाता है। मतलब अगर इसमें बढोत्तरी होती है तो वेतन में काफी बढोत्तरी होगी।

कब बढ़ा था फिटमेंट फैक्टर

आखिर बार 2016 में फिटमेंट फेक्टर मं बढ़ोत्तरी हुई थी। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि देश में बढती महंगाई के बीच केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। लिहाजा महंगाई भत्ता के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर में भी बढोत्तरी का ऐलान किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close