"मजदूरों के बलिदान का प्रतिफल है आज 8 घंटे की ड्यूटी"- बबलू महतो

धनबाद । सिन्दरी 1 मई को मजदूर दिवस असंगठित मजदूर मोर्चा ने "बलिदान "दिवस के रूप मे आर्यसमाज परिसर गौशाला मे कार्यक्रम आयोजन अमर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।
सर्वप्रथम मजदूर नेता बबलू महतो, अम्बुज मंडल, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, अनिल सिंह के नेतृत्व मे मजदूरो ने गौशाला का परिक्रमा करते हुए आर्यसमाज परिसर मे शिकागो के बीर शहीदो को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
युवा नेता एवं मा स स केन्द्रीय सचिव बबलू महतो ने अपने संदेश मे कहा कि" मजदूर दिवस मजदूरो के बलिदान का प्रतिफल है जो 15 घंटे काम के विरूद्ध मे बलिदान देकर काम के 8 घंटे किया गया इसलिए आज पुरे विश्व मे शहीद मजदूरो को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।"
मजदूर हितैषी अम्बुज कुमार मंडल ने कहा कि " मजदूर अत्याचार और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाना हमारा हक है"असंगठित मजदूर नेता सुरेश प्रसाद ने कहा कि " मजदूरो के हक के लिए संघर्ष करना बगावत है तो हम बागी है"


कार्यक्रम को सफल आयोजन में इन साथियो का रहा अहम योगदान

राजा राम रजक, मंगल महतो, सहदेव सिंह, अनिल सिंह, बिरंची महतो, पुरन सिंह, जितू सिंह, जगतू महतो,महालाल हासदा,बीर सिंह मुण्डा, दशरथ ठाकुर, नुनूलाल टुडू, रोहित महतो, बबलू महतो, मनोज रवानी, भीम महतो, दीपक महतो, सुरेश सिंह, मुकेश हेम्ब्रम, गंगाधर कर्मकार, जेपी सिंह, अमित सिंह आदि।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story