9 चौके और 10 छक्कों…. अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, पहले 16 गेंद में फिफ्टी, फिर 30 गेंदों में जड़ा शतक, एक साथ ध्वस्त हुए कई रिकॉर्ड

Abhishek Sharma World Record। विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी का एक नया रिकॉर्ड तैयार किया है। आज खेले गये अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की कि टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड उनके नाम हो गए। पारी की शुरुआत से ही अफगानी गेंदबाजों पर टूट पड़े अभिषेक ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद अभिषेक शर्मा और भी खतरनाक हो गये।

अर्धशतक के बाद अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया. अभिषेक ने 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भी अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान खींचने का काम किया था. सीरीज में लगातार रन बनाने का फायदा अभिषेक शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में भी मिली. वह टी20 आईसीसी रैंकिंग में अब दूसरे स्थान पर आ चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी फिफ्टी में 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे, यानी 50 में से 48 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से जुटाए।अर्धशतक पूरा करने के बाद भी अभिषेक की रफ्तार कम नहीं हुई। उन्होंने आक्रामक अंदाज जारी रखा और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

पावरप्ले में 76 रन, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण पावरप्ले रहा। उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में महज 22 गेंदों पर 76 रन बना दिए। इसके साथ ही पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले यह रिकॉर्ड पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया के नाम था, जिन्होंने 25 गेंदों पर 74 रन बनाए थे। पूर्ण सदस्य देशों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 22 गेंदों पर 73 रन बनाए थे।

पहले ओवर से ही शुरू कर दी थी बाउंड्री की बारिश
अभिषेक ने फजलहक फारूकी के ओवर में चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की। इसके बाद फारूकी के अगले ओवर में उन्होंने दो छक्के और दो चौके जड़ दिए। देखते ही देखते भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद राशिद खान भी अभिषेक के निशाने पर आ गए। उनके ओवर में अभिषेक ने दो चौके और दो छक्के लगाकर भारत को पावरप्ले में 100 रन के आंकड़े तक पहुंचा दिया। यह भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में 100 रन का नया रिकॉर्ड बताया गया है।

टी20 रैंकिंग में भी हुआ फायदा
अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी का फायदा अभिषेक शर्मा को आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी मिला है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक की मौजूदा फॉर्म ने टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनका बल्ला जिस अंदाज में चला, उसने पावरप्ले के रिकॉर्ड बुक में भी नया अध्याय जोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close