झारखंड में प्री मानसून की बारिश शुरू, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, आज से शुरू होगा बारिश का दौर

Pre-monsoon rains have begun in Jharkhand; rainfall accompanied by thunder and lightning is expected, with the wet spell starting today.

Jharkhand Weather Update : झारखंड में प्री मानसून की बारिश शुरू हो रही है। पिछले दो दिनों से झारखंड के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है, ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। झारखंड में मौसम विभाग ने आज भी प्री मानसून की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल पहुंचे मानसून के रफ्तार पकड़ने के बाद झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। झारखंड मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 6 जून को राज्य के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी।

वही 7 से 9 जून तक मौसम विभाग ने बादलों की लुका छुपी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जून को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में गरज और चमक के साथ वज्रपात और आंधी की चेतावनी दी गई है। 8 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

वही 9 जून को राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कुछ भागों पर वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई है। इस दौरान आंधी और तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद मानसून की सक्रियता झारखंड में दिखने लगेगी।

15 जून तक झारखंड में मानसून के पहुंच जाने की उम्मीद जताई जा रही है। केरल पहुंचे मानसून की रफ्तार काफी अच्छी है माना जा रहा है कि झारखंड मानसून की दस्तक हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close