बड़ी खबर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर व मोरहाबादी का कार्यक्रम रद्द… अब सीधे आयेंगी रांची, सिर्फ खूंटी में ..

रांची: स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू शामिल नहीं होंगी। साथ ही देवघर आगमन कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। सूत्र बता रहे हैं की सिर्फ खूंटी के उलिहातु जाकर वहां से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब 14 नवंबर की जगह 15 नवंबर को झारखंड की खूंटी जाएगी।
मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लैंड करेगी। वहां से सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे खुटी जाएंगी। वहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु स्थित उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी और परिजनों से बात करेंगी। फिर वहां से खूंटी के बिरसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी। इसके बाद वहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
खबर अपडेट हो रही है…