कुशवाहा संघ गिरिडीह ने मनाया सावन महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गिरिडीह । कुशवाहा संघ गिरिडीह की महिला इकाई के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज गिरिडीह के आशीर्वाद रिसोर्ट में कुशवाहा महिला सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी, कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद, महिला अध्यक्ष प्रीति भास्कर दीप प्रज्वलित और सावित्रीबाई फुले लव कुश और हित लाल प्रसाद वर्मा और जगदीश प्रसाद वर्मा के चित्र पर पुश अर्पित कर किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 500 महिलाओं के प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला मोर्चा की ओर से किया गया। जिसमें गायन प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता में हिंदी पेंटिंग्स, सामूहिक पारंपरिक नृत्य ने तो आज के इस महोत्सव को जीवंत बना दिया।म्यूजिकल चेयर और बच्चियों के नृत्य में सबों ने काफी आनंद उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तमाम प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को संघ की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष को अतिथियों के कर कमल द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से महिलाएं शामिल हुई थी। मेहंदी कंपटीशन में प्रथम सुधा वर्मा द्वितीय नेहा वर्मा तृतीया निशा वर्मा और मेघा वर्मा जबकि म्यूजिकल चेयर कंपटीशन में मनीष वर्मा प्रथम नूतन वर्मा द्वितीय माधुरी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। गायन में भी और कैंडल कंपटीशन में विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज महिलाओं ने शपथ लिया की समाज से दहेज प्रथा और महिला प्रताड़ना के खिलाफ अब जंग की शुरुवात महिलाएं करेंगे ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद कुमारी प्रभा वर्मा डॉक्टर अनु वर्मा डॉक्टर अनामिका कुमारी,रंजना वर्मा सुधा वर्मा सविता कुमारी सरिता वर्मा माधुरी वर्मा नूतन वर्मा बिंदु वर्मा दीपा वर्मा सविता कुमारी कौशल्या वर्मा सहित समाज की आज करीब 500 महिलाएं शामिल थी।

इस आयोजन में अहम भूमिका जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ,मुन्ना कुशवाहा, डा कुलदीप विजय सिंह, दिगंबर दिवाकर , मनीष, मनोज वर्मा
निशांत भास्कर थे।

Related Articles

close