VIDEO.. झारखंड में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंत्री का आया बड़ा बयान….. देखिए , क्या कहा OPS बहाली पर….

रामगढ़: राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिला के 20सूत्री कार्यक्रम एवम जिला समिति की बैठक में शिरकत की।

सत्यानंद भोक्ता 20 सूत्री कार्यक्रम एवम जिला समिति के बैठक के दौरान प्रेस वार्ता में बताया कि हेमंत सरकार पुरानी पेंशन लागू करने के लिए कृत्संकल्प है।सरकार के इस निर्णय में पूरी केबिनेट का भी पूर्ण समर्थन है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2004 से केंद्र सरकार द्वारा बंद की गई पुरानी पेंशन को फिर से लागू कराने में थोड़ी अड़चन आती है जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा और झारखंड ऐसा पहला राज्य होगा जहां पूर्णरूपेण पुरानी पेंशन बहाल होगी। परंतु राज्य के कर्मचारी/ अधिकारी को अपना भरोसा हेमंत सरकार पर बनाए रखने की जरूरत है।

श्रम नियोजन मंत्री ने ये भी बताया की हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी पूरी लगन और ईमानदारी से पुरानी पेंशन लागू कराने में लगे है,कर्मचारियों को जो असंतोष था, की सेवानिवृति के बाद पेंशन नही मिलेगा,पुरानी पेंशन लागू होने से सभी के बीच खुशी की लहर दौड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

26 जून को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पेंशन जयघोष महासम्मेलन में राज्य भर के कर्मचारी जुटे थे,कर्मचारियों को पूरी उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जायेगा,परंतु अंतिम समय में मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त तक बहाल करने की बात की गई।जिससे थोड़ी मायूसी राज्य भर के कर्मचारियों को अवश्य हुई।

परंतु रामगढ़ में सत्यानंद भोक्ता के पेंशन बहाली के बयान से फिर से पुरानी पेंशन बहाल होने का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close