झारखंड: एक और बीमारी ने दी दस्तक, 96 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद एक्शन में विभाग, अब होगी विशेष जांच…
Jharkhand Health News। झारखंड में एक और बीमारी दबे पांव फैल रही है। जांच के दौरान 96 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हड़कंप में है। दरअसल ये संदिग्ध मरीज कुष्ठ के हैं, जो जांच के दौरान मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिले में कुष्ठ के खिलाफ अभियान चल रहा है।ष स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह द्वितीय चरण कुष्ठ रोग खोज अभियान में 66 हजार 697 लोगों का जांच की गई। इसमें 96 संदिग्ध मरीज मिले। अब इन संदिग्धों को नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराई जाएगी।
14 फरवरी तक विशेष रूप से अभियान चलाकर मरीजों की पहचान की जाएगी। इस दौरान अगर किसी व्यक्ति में कुष्ठ की पुष्टि होती है तो उसका तत्काल इलाज शुरू होगा। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि कुष्ठ का इलाज शत प्रतिशत संभव है।ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में कुष्ठ के लक्षण सामने आएं तो उसकी जांच कराएं।
ताकि समय पर मरीजों की इलाज शुरू हो सके। डाक्टरों के मुताबिक एमडीटी दवा के सेवन से कुष्ठ रोग का इलाज संभव है।कुष्ठ रोग ड्रोपलेट इंफेक्शन से होता है। साथी ही ये शरीर के तंत्रिका तंत्र ,आंख, हाथ, पैर को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।