कितने रुपए क्विंटल हो गया गेहूं का रेट?अचानक गेहूं का रेट हुआ इतना महंगा

गेहूं का भाव हर दिन बदलता रहता है। गेहूं के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी से हो रही है। गेहूं की कीमत अभी कुछ दिनों में बढ़ सकती है। गेहूं उत्पादन शुरुआती महीने में तेजी से हो रहा है गेहूं की कीमतें बढ़ने से गेहूं के स्टॉक करके रखने वाले किसान भी सबसे अधिक लाभ कमा रहे हैं। वर्तमान में गेहूं की कीमतें क्या हैं?
गेहूं का रेट:गेहूं का ताजा भाव क्या है?
बता दे कि इस समय गेहूं की रेट की बात की जाए तो गेहूं MSP से ₹800 अधिक पहुंच गए हैं। गेहूं के महंगे होने के वजह से गेहूं के आटे से बनने वाले खाद्य पदार्थ के रेट भी महंगे हो रहे हैं। जिससे कि आम लोगों को सबसे ज्यादा जब पर असर पड़ रहा है।
गेहूं के रेट मंडी में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। नई अव्वक आने के बाद भी गेहूं के दाम में कमी नहीं देखी जा रही है। गेहूं के समर्थन मूल्य (MSP) 2275 रुपए प्रति क्विंटल से भी कहीं ज्यादा ऊपर चढ़ गए हैं। कुछ मंडी में गेहूं के भाव 3110 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
बता दे की वर्तमान समय में गेहूं के भाव 2448 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 3501 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहे हैं। आईए जानते हैं देश के प्रमुख मंडी में गेहूं का ताजा भाव।
गेहूं का रेट:मध्य प्रदेश के मंडियों में गेहूं का ताजा भाव।
- बता दे की मध्य प्रदेश के गंजबासौदा, विदिशा मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 3501 रुपए से लेकर अधिकतम भाव 3501 रुपए तक बना हुआ है।
- इसके अलावा मध्य प्रदेश के अशोकनगर मंडी भाव में गेहूं का न्यूनतम भाव 3051 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ है। इसके अलावा इसका अधिकतम भाव 3051 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ है।
- वही मध्य प्रदेश के गुना में गेहूं का मंडी भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल से 3530 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ है।
- मध्य प्रदेश के उज्जैन मंडी भाव में गेहूं का न्यूनतम भाव 2448 रुपए प्रति क्विंटल से 3002 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।
गेहूं का रेट:उत्तर प्रदेश के मंडी में गेहूं का ताजा भाव
- उत्तर प्रदेश के अकबरपुर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2850 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 3050 रुपए प्रति क्विंटल है।
- फतेहपुर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव ₹3000 प्रति क्विंटल है।
- टूंडला मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 3065 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 3110 रुपए प्रति क्विंटल है।
- एटा मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव ₹3000 प्रति क्विंटल है।
- फर्रुखाबाद मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2875 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव ₹3000 प्रति क्विंटल चल रहा है।
- बड़ौत मंडी में गेहूं का भाव 2900 से लेकर 3040 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- रसड़ा मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2855 रुपए से लेकर ₹3000 प्रति क्विंटल चल रहा है।
गेहूं का रेट: किस राज्य में कितनी हो रही है गेहूं की आवक
एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, टॉप गेहूं का उत्पादक राज्य में मंडी में इन दोनों बंपर आवक बनी हुई है। बता दे कि आज 8 मार्च को मध्य प्रदेश में गेहूं के कुल आवक 6759.63 टन रहा है। इसके अलावा गुजरात में गेहूं का आवक 5735.92 दर्ज किया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10489 टन आवक रिकॉर्ड किया गया है।
झारखंड : महिला सशक्तिकरण के लिए झारखंड सरकार का बड़ा कदम…विधायक कल्पना सोरेन ने की घोषणा