ऱाष्ट्रपति को गोली मारने की प्लानिंग: राष्ट्रपति भवन के पास फायरिंग करने वाले शख्स को सीक्रेट सर्विस के शूटर ने मारी गोली, आधी रात शख्स ने की….

Planning to shoot the President: The person who fired near Rashtrapati Bhavan was shot by a Secret Service shooter, the person did this at midnight....

Rashtrapati Bhawan : राष्ट्रपति के बंगले के बाहर आधी रात फायरिंग करने वाले शख्स को खुफिया जवानों ने गोली मार दी। दरअसल अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास रविवार आधी रात को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक शख्स को गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे।

 

अभी स्पष्ट नहीं है कि शख्स ने अधिकारियों पर गोली चलाने की कोशिश की थी या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि इसके बाद मुठभेड़ हुए और अधिकरियों ने शख्स को गोली मार दी। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उसके अधिकारी ने शख्स को गोली मारी।

 

इस जानकारी सीक्रेट सर्विस के अफसरों ने साझा किया है। बताया जा रहा है कि “सशस्त्र टकराव” तब हुआ जब अधिकारियों को शख्स के बारे में पता चला कि वह “आत्मघाती” था. सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स इंडियाना से आया था।

 

लोकल पुलिस से सीक्रेट सर्विस को जानकारी दी गयी थी, शख्स की कार और उसी के जैसा मिलता-जुलता एक शख्स व्हाइट हाउस के पास दिखाई दिया था। बताया जा रहा है कि जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारी शख्स के पास पहुंचे और उसके बारे में पूछा तो उसने अधिकारियों को बंदूक दिखाई।

घटना के बाद घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है। घटना में कोई अन्य शख्स घायल नहीं हुआ। यह टकराव व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक की दूरी पर हुआ था। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि पूरे मामले की जांच मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग करेगी, क्योंकि इस घटना में कानून प्रवर्तन अधिकारी भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *