झारखंड: कार्रवाई के लिए गयी वन विभाग की टीम पर बड़ा हमला, कई कर्मचारी घायल, घंटों बनाये रखा बंधक, पुलिस टीम को भी …

Jharkhand: Big attack on forest department team which went for action, many employees injured, held hostage for hours, police team also attacked...

Jharkhand News: माफियाओं के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। वो अब सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों पर भी हमला करने लगे हैं। मामला पलामू का है, जहां छतरपुर अनुमंडल में पत्थर माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। पत्थर माफियाओं के इस हमले में कई वनकर्मी घायल हो गये। यही नहीं हमला कर माफियाओं ने दो ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा लिया और फरार हो गये।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और वन कर्मियों को बाहर निकाला। कार्रवाई के लिए गई वन विभाग की टीम ने पुलिस को अपने साथ नहीं लिया था। जिस इलाके में वन विभाग के कर्मियों को बंधक बनाया गया था वहां पहुंचने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

 

इस हमले में पांच वन्यकर्मी गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फारेस्ट गार्ड का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।बसडीहा सुरक्षित वन में पत्थर माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। साथ ही वे दो ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाकर ले गए।

 

वन विभाग की टीम अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई कर रही थी, तभी माफियाओं ने हमला कर दिया और पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक व्यक्ति को उनके कब्जे से छुड़ा लिया। घटना की जानकारी घायल वनकर्मियों ने विभाग के अधिकारियों को दी।

 

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा के वन विभाग की टीम अवैध माइनिंग के खिलाफ शनिवार देर रात कार्रवाई के लिए गई थी। वन विभाग की टीम को माइनिंग माफिया और स्थानीय ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जिस इलाके में माइनिंग माफियाओं ने वन विभाग की टीम को बंधक बनाया था।

 

वह नक्सल इलाका माना जाता है और वह बेहद ही दुरुह इलाका है। बंधक बनाने के बाद वनकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है। जख्मी में वनपाल सरसीज उरांव, वनरक्षी आशुतोष कुमार, लक्ष्मीकांत पांडेय, पंकज कुमार, वनपाल राकेश रोशन शामिल है।

Related Articles