बीच सड़क में महिला और पुलिसकर्मी में मारपीट, रिमांड होम ले जा रही थी पुलिस, बीच सड़क पर हुआ जमकर बवाल

सीवान। महिला को बीच सड़क पर पीटती महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला सीवान का है। महिला को न्यायालय के निर्देश पर ऑटो में बिठाकर रिमांड होम ले जाया जा रहा था। महिला चलती ऑटो से ही कूद गई और भागने लगी। ऑटो में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतर तुरंत महिला को पकड़ लिया। कुछ विवाद के बाद महिला पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर महिला को पीट दिया।

घटना देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक वीडियो सीवान के नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ का है। रिमांड होम जाने से महिला इनकार कर रही थी। वो पहले गाड़ी से कूद गयी और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश तो बैठने से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर महिला और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हुई। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी महिला के ऊपर डंडा बरसाना शुरू कर दिया। यह सब देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने डायल-112 की टीम को बुलाया। फिर महिला को 112 की गाड़ी में बैठाकर नगर थाना ले गई।

जानकारी के मुताबिक महिला आफरीन खातून है। आफरीन खातुन के माता-पिता ने उसके पति पर बेटी के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। पति वर्तमान में सीवान जेल में बंद है। जबकि आफरीन अपने प्रेमी के साथ थी। इधर 26 जुलाई को आफरीन और उसके प्रेमी बाबूजान को मोतिहारी सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड में बच्चा चोरी करते पकड़ा गया था। प्रेमी तो मौका देखकर फरार हो गया, लेकिन आफरीन पकड़ा गयी।

जिसके बाद मरीजों के परिजनों ने आफरीन की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आफरीन खातून की सीवान कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेशी की गई। महिला ने अपने मां-बाप और पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। फिर उसे ऑटो में बिठाकर रिमांड होम ले जाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि रिमांड रूम ले जाने के दौरान बबुनिया मोड़ पर वह ऑटो से कूदकर भागने लगी। इसी दौरान पूरा विवाद हुआ।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story