Aaj ka Rashifal: आज 2 अगस्त को गणपति की कृपा से ये इन राशियों का चमकेगा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है । ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 अगस्त 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से गणपति की पूजा- अर्चना की जाती है। गणपति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 2 अगस्त 2023 किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि- आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर आप अपने अंदर घमंड और अभिमान न लाएं अन्यथा आपकी इस आदत के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के घर लंच पर जायेंगे। अपना नज़रिया पॉज़िटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। बच्चो का ज्यादा समय दादा दादी के साथ बीतेगा।

वृष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। आज ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर पार्टी होगी। माता पिता के आशिर्वाद से आज आपके सभी काम बनेंगे। बहार के ऑयली खाने से बचें। किसी जरुरी कार्य की वजह से आज यात्रा करना पड़ेगा।

मिथुन राशि-
आज के दिन किस्मत आपके साथ है। परिवार के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। रूके हुए काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि-
आज आपको कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. जिसको पूरा करने में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. आज आपकी आपके पार्टनर के साथ नहीं बहुत अच्छी दोस्ती बनेगी.अपने पार्टनर के दिमाग से चलकर आप को व्यापार में बहुत लाभ भी प्राप्त हो सकता है. आज आप अपने जीवन साथी के साथ में अकेले में समय बिताएंगे.आप अपने हमसफर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि-
आज आपसे परिवार में आपका मान सम्मान बहुत बढ़ेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी. जमीन या जायदाद से संबंधित यदि आपका कोई मामला कोर्ट या कचहरी में चल रहा है तो, आज उसका फैसला आपके हक में होगा. व्यापार के क्षेत्र की बात करें तो, आज आपका व्यापारिक पक्ष बहुत ही मजबूत रहेगा. आपका व्यापार बहुत शानदार चलेगा और आपको दिन पर दिन धन की बढ़ोतरी होती रहेगी।

कन्या राशि–
आज किसी भी काम को लेकर तनाव लेने से बचना चाहिए। किसी भी नौकरी की पॉलिसी और नियम पढ़कर ही आगे बढ़ें। व्यापार में जोखिम से आपको बचना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने खान-पान में लापरवाही करते आ रहे हैं तो आपको इसमें सुधार करने की जरूरत है, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापारिक साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। समाज में आपको मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी।

तुला राशि–
व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। गले में इन्फेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है। अनजान लोगों के साथ यात्रा पर न जाएं। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप प्लानिंग करेंगे। किसी को बिना माँगे राय न दें। अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे। आज बड़ों का सहयोग मिलने से आपकी कोई समस्या आसानी से सुलझ जाएगी, लेकिन आपको अपने व्यापार से जुड़े किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि–
आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बजट पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपका काफी पैसा खर्च हो जाएगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपकी सलाह का पूरा सम्मान करेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें आज तेजी से काम मिलेगा, लेकिन आप कुछ योजना बनाकर खर्च अधिक करेंगे।दुष्कर समझे जाने वाले काम को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि–
आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने रुके हुए काम को नजरअंदाज न करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आप अपने करियर को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाएंगे।आत्मविश्वास में कमीरहेगी। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। रकम उधार देने से आपको बचना चाहिये। पेट खराब होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

मकर राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में बॉस को प्रसन्न करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपको कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज किसी प्रसाशनिक कार्य में थोडा अधिक वक्त लगेगा। आज आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आयेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में पहले की गयी मेहनत का आज अच्छा परिणाम हासिल होगा।

कुंभ राशि-
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नवविवाहितों के रिश्तें में नयापन आयेगा। आज आपको धैर्य के साथ काम करने की जरुरत है। आज आप किसी से भी बहस करने से बचे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। कॉस्मेटिक की शॉप वालो को अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।

मीन राशि-
आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर लगा रहेगा। आज आप फैमिली के साथ बैठ कर डिनर का आनंद लेंगे। आज आप अपने नये लक्ष्य को निर्धारित कर उसपर काम करना शुरू करेंगे। ऑफिस में आज कोई जूनियर काम पूरा करने के लिये आपसे मदद मांग सकता है। जिवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मन को शांति मिलेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story