आजीविका कैडर संघ का "काला बिल्ला" के साथ राज्यस्तरीय आंदोलन की हुई शुरुवात.... विस्तृत रूप रेखा तैयार

रांची झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ की तरफ से आंदोलन की शुरुवात कर दी गई। संघ के सचिव मुस्तकीम रज्जा और अध्यक्ष मुना कापरी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि काफी दिनों से संघ के पदाधिकारी सरकार की तरफ से सकारात्मक निर्णय लेने की प्रतीक्षा कर रहे थे। परंतु इतने दिनों के बाद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देना सरकार की नकारात्मक दृष्टिकोण को दिखाता है। जिसके बाद अब हमारे कर्मियों की धैर्य की सीमा समाप्त हो गई मजबूरन हमें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।

आपको बता दें जेएसएलपीएस के संगठन द्वारा दिनांक 14 नवंबर और 17 नवंबर को अपनी मांग पत्र विभाग को सौंपा था। उसके बावजूद PRP और BAP की मांग पर सकारात्मक पहल होती नहीं दिख रही है। विभाग द्वारा न तो के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया और न ही सकारात्मक पहल की दिशा में कोई कदम उठाए गए।

आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार

संघ द्वारा आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर ली है। इसके अनुसार

1.12. 2022 को प्रदेश के समस्त PRP BAP काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

2.12.2022 को किसी प्रकार के लिखित रिपोर्ट PRP BAP रिपोर्ट साझा नहीं करेंगे।

5.12 .2022 से 7.12. 2022 तक प्रदेश के सभी PRP BAP तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

आंदोलन को धारदार बनाने के लिए संघ पदाधिकारी राज्य भर में साथियों को एकजुट करने में लगे हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story