हादसा: सड़क किनारे मिली झारखंड के जवान की लाश, दुघर्टना की आंशका। दुमका में थी तैनाती….

दुमका : दुमका रामपुर हाट मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन के पास गुरुवार की रात बाइक के चपेट में आने से रैफ 5 के जवान की मौत हो गई । मृतक सलीम कोंगरी उम्र (38) वर्षखूंटी जिला के अंतर्गत रनिया थाना क्षेत्र के तोकैन गांव का रहनेवाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम खाना खाने के बाद बैरक में था । लाइट कट जाने की वजह से वह गर्मी के कारण ठंडी हवा खाने के लिए सड़क पर टहलने लगा। इसी क्रम में पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार धक्का मारा ।घटना स्थल पर तुरंत अन्य साथी द्वारा जख्मी हालत में फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य जवानों द्वारा सलीम के बारे में बताया कि 2006 में योगदान किया था,2019 से ही दुमका में पदस्थापित था। मृतक के गांव में सन्नाटे फैली हुई है। सलीम के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close