हादसा : सड़क दुर्घटना में महिला सहायक पुलिस कर्मी की मौत

चतरा : चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित रमटुंडा के पास सड़क दुर्घटना में महिला सहायक पुलिस कर्मी की मौत हो गई । महिला सहायक पुलिस कर्मी की पहचान पूर्णिमा कुमारी के नाम से की जा रही है। पूर्णिमा गर्भवती थी। वह अपना अल्ट्रासाउंड व जांच करा कर अपने पति मुकेश कुमार के साथ हजारीबाग से चतरा कार से लौट रही थी। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा कुमारी को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में पूर्णिमा के पति भी घायल हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल चतरा में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ,महिला सहायक पुलिस कर्मी पूर्णिमा कुमारी 3 वर्षों से चतरा में कार्यरत थी। वह पुलिस लाइन की सेवा पुस्तिका शाखा में तैनात थी। मेजर विकास कुमार ने बताया कि अवकाश लेकर पुर्णिमा मंगलवार को हजारीबाग जांच कराने गई थी। पूर्णिमा की मौत पर एसपी राकेश रंजन, एसडीपीओ अविनाश कुमार, डीएसपी केदारनाथ राम ने दुख व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close