तेजाब कांड : विवाद के बाद सिरफिरे ने बहन-बहनोई व बच्चों पर फेंका तेजाब, चार बच्चें समेत 8 लोग बुरी तरह झुलसे, अस्पताल में भर्ती

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना इलाके के मुरादपुर पंचायत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जब पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपने बहन-बहनोई समेत बच्चों पर भी तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में चार बच्चों समेत 8 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

चश्मदीदों के मुताबिक लालू साह का अपनी बहन और उसके पति राम चंद्र साह से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। यही नहीं झगड़ा देख रहे बच्चों को देखकर भी लालू साह आगबबूला हो गया और उसने बच्चों पर भी तेजाब से हम अगला कर दिया। इस हमले में बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए हैं।

रूबी देवी ने बताया कि स्थानीय लोग जल्द मदद को दौड़े। और बच्चों को जल्दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी लालू साह फरार है। पीड़ित बच्चों का कहना है कि जब लालू साह ने तेजाब फेंका तब वो घर के बाहर खड़े हुए थे। जब उसने उन पर तेजाब फेंक दिया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story