झारखंड के 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पर कार्रवाई: 10वीं के खराब रिजल्ट पर नोटिस, जवाब मांगा

Action on 19 CM Schools of Excellence in Jharkhand: Notice issued for poor results of class 10th, reply sought

सीबीएसई ने पिछले दिनों 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए. इस परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले 10 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को नोटिस जारी किया गया है. इन सभी स्कूलों का कुल सफलता प्रतिशत 60 फीसदी से कम रहा.

झारखडं शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर 1 सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. यदि खराब रिजल्ट का कोई ठोस कारण नहीं बताया कि इन प्रधानाचार्यों के खिलाफ सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि झारखंड गके सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का आइडिया आया था. इन स्कूलों के जरिये झारखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना था. इन स्कूलों को भौतिक संरचना के साथ-साथ पठन-पाठन की अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गयी थी. स्कूलों को निर्देश दिया गया था कि मॉडल टेस्ट और रेमेडिएल क्लास का संचालन किया जाए.

रिजल्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग के निर्देशों का स्कूलों ने पालन नहीं किया और यही वजह है कि परिणाम अनुकूल नहीं आये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसे प्रधानाचार्यों की शिथिलता और लापरवाही का नतीजा कहा गया है. इन स्कूलों को 1 सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

इन 19 स्कूलों को विभाग ने जारी किया नोटिस
सीबीएसई ने पिछले दिनों 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए. इस परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले 10 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को नोटिस जारी किया गया है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने एनआर जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पंचबा गिरिडीह, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खूंटी, सीडी गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झुमरी तिलैया, केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफऱ एक्सीलेंस गिरिडीह, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका, जेपीसी जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जामताड़ा, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सिमरिया, केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कर्रा खूंटी, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स जामताड़ा, आरके सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गढ़वा, केवीपीएसडीएस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला, केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस साहिबगंज, केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका, केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सुंदरपहाड़ी गोड्डा, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स साहिबगंज, केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गढ़वा औरर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स खूंटी को शोकॉज किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस क्या है
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर छात्रों को अंग्रेजी माध्यम वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से राज्यभर में 80 से ज्यादा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए. इन स्कूलों में पढ़ाई की अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई मसलन, डिजिटल बोर्ड, डिजिटल क्लासरूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब सहित अन्य सुविधाएं दी गयी. हालांकि, कई बार शिकायतें आई कि स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी.

Related Articles

close