एक्टर को हार्ट अटैक: अभिनेता श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अक्षय कुमार के साथ कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड से एक बड़ी खबर है। एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। एक्टर अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू जंगल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े। श्रेयस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई। अस्पताल ने अपडेट किया है कि फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है। श्रेयस 47 साल के हैं।

अब एक्टर की सेहत में सुधार है. वो रिकवर कर रहे हैं। श्रेयस पूरे दिन शूटिंग कर रहे थे और बिल्कुल ठीक थे। वो सेट पर हर किसी के साथ मस्ती कर रहे थे। उन्होंने अपना शॉट दिया, जिसमें थोड़ा बहुत एक्शन सीक्वेंस भी शामिल था। शूट खत्म करने के बाद वो घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वो अच्छा फील नहीं कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी दीप्ति तलपड़े जल्दबाजी में पास के अस्पताल ले गईं लेकिन इससे पहले ही एक्टर बेहोश होकर गिर पड़े. अस्पताल ने कन्फर्म किया है कि उन्हें देर शाम लाया गया था. फिलहाल वो अस्पताल में ही एडमिट हैं। बीते दिन ही अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जहां श्रेयस उनके साथ दोपहर में वेलकम टू जंगल फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे थे।

स्टंट परफॉर्म करते हुए अक्षय के पीछे श्रेयस सीढ़ियों पर खड़े थे. वीडियो में एक्टर्स की मस्ती भी साफ झलक रही थी. लेकिन किसी को अंदाजा ना था कि ऐसा कुछ भी हो जाएगा. बताया जा रहा है कि श्रेयस शूटिंग खत्म करने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े. एक्टर को अंधेरी वेस्ट के Bellevue अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close