PM मोदी के बाद कौन? अमित शाह, योगी आदित्यनाथ या नितिन गडकरी, सर्वे में हो गई कड़ी टक्कर, चौंकाने वाला आंकड़े

PM मोदी के बाद कौन? अमित शाह, योगी आदित्यनाथ या नितिन गडकरी, सर्वे में हो गई कड़ी टक्कर, चौंकाने वाला आंकड़े

सर्वे में बाकी नेताओं को भी जनता का समर्थन मिला. 14.6% लोगों ने नितिन गडकरी को, 5.5% लोगों ने राजनाथ सिंह को और 3.2% लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को अगला प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा जताई. खास बात ये है कि अगस्त 2024 में योगी आदित्यनाथ को 18.8% समर्थन मिला था जो अब बढ़कर 25.3% हो गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच ज्यादा अंतर नहीं देखा गया. सर्वे में ये भी पूछा गया कि देश का अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन रहा है? 50.7% लोगों ने नरेंद्र मोदी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री माना. वहीं 13.6% लोगों ने डॉ. मनमोहन सिंह, 11.8% लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी, 10.3% लोगों ने इंदिरा गांधी और 5.2% लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया.

सर्वे के अनुसार 61.8% लोग मोदी सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और इसे अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं. वहीं 21.1% लोगों ने सरकार के कामकाज को खराब बताया. अगस्त 2024 में 58.6% लोग मोदी सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट थे जो अब बढ़कर 61.8% हो गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

62.1% लोग मानते हैं कि मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. वहीं 27.1% लोगों का मानना है कि सरकार गठबंधन के दबाव में है और अच्छा काम नहीं कर रही. सर्वे में 15.2% लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया.

13.2% लोगों ने मोदी सरकार के तहत राजनीतिक स्थिरता को सबसे बड़ी उपलब्धि माना. 10.6% लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को, 10.1% ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को, 8.6% ने बुनियादी ढांचे के विकास को, 7.4% ने कल्याणकारी योजनाओं को और 7.3% ने अनुच्छेद 370 हटाने को सरकार की बड़ी उपलब्धि माना.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सर्वे से ये स्पष्ट हुआ कि जनता की नजर में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बरकरार है. हालांकि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच प्रधानमंत्री पद के लिए कड़ी टक्कर है. इसके अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली खासकर राम मंदिर निर्माण को लेकर.MOTN सर्वे 2 जनवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच हुआ जिसमें 1,25,123 लोगों की राय ली गई जिससे लोकसभा चुनाव से पहले जनता की सोच का विश्लेषण किया गया.

Home Loan Interest Rate: इन 6 बैंकों में होमलोन पर ब्याज दरें सबसे कम, देखें लिस्ट

Related Articles

close