Agniveer Bharti Rally: झारखंड-बिहार में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर बड़ा अपडेट….एडमिट कार्ड करें डाउनलोड, जानिये कब से शुरू हो रही भर्ती रैली, ये दस्तावेेज जरूरी...

दानापुर: बिहार-झारखंड अग्निवीर से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। 1 दिसंबर से भर्ती रैली शुरू हो जायेगी। 1 दिसंबर से 14 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती रैली होगी, जिसमें युवाओं का चयन किया जायेगा। JOIN INDIAN ARMY ने अग्निवीर भर्ती रैली का एडमिट कार्ड (Agniveer Admit Card) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सैनिक क्लर्क/एसकेटी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए की जाएगी। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास और 10वीं पास योग्य उम्मीदवार इस भर्ती रैली (Agniveer Bharti Rally) में शामिल हो सकते हैं।

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 7 अक्टूबर 2022 से लेकर 23 अक्टूबर तक किया जाना था, जिसे स्थगित कर अब दिसंबर 2022 में आयोजित किया जा रहा है।

इन जिलों के लिए होगी भर्ती रैली


दानापुर अग्निवीर भर्ती रैली 1 दिसंबर से शुरू होगी 14 दिसंबर 2022 तक चलेगी। एक से 13 दिसंबर 2022 तक भर्ती रैली 7 जिलों गोपालगंज, वैशाली, सारण, पटना, सीवान, बक्सर और भोजपुर जिले के लिए होगी। वहीं, 14 दिसंबर को बिहार और झारखंड के सभी जिलों की महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड केवल उन महिला उम्मीदवारों के लिए जारी हुए हैं, जो कटऑफ मेरिट लिस्ट में आई हैं. भर्ती रैली के दौरान उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेट्स लाने होंगे।

अभ्यर्थी के पास ये दस्तावेज होने जरूरी


• सरपंच, नगरपालिका, निगम द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण पत्र.
• आदिवासी उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र SDO द्वारा हस्ताक्षरित.
• एसपी कार्यालय द्वारा ऑनलाइन जारी कैरेक्टर सर्टिफकेट.
• आधार कार्ड
• ड्राइविंग लाइसेंस, एसीसी व खेल प्रमाण पत्र समेत लागू अन्य प्रमाण पत्र.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story