सिविल सर्जन कार्यालय में दारू पार्टी: स्टाफ रूम में कर्मचारी छलका रहे थे जाम, तभी पहुंच गयी पुलिस, जानिये फिर क्या हुआ

पटना। नीतीश कुमार की शराबबंदी को उनके ही अधिकारी पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आये दिन सरकारी स्कूलों से लेकर दफ्तरों से शराबखोरी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही एक मामला अब राजधानी पटना से आयी है। जहां पटना सिविल सर्जन ऑफिस में शराब पार्टी होने की तस्वीरें वायरल हो रही है। फजीहत के बाद दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकाने वाली बात ये है शराब पार्टी गर्दनीबाग थाने से कुछ दूरी पर हो रही थी।

खबर है कि सिविल सर्जन कार्यालय के स्टाफ रूम में 5 से 6 लोग शराब पी रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी। इधर पुलिस को देख कई शराबी कर्मचारी दीवार फांदकर फरार हो गये, जबकि दो कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कौशलेंद्र और उपेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया. दोनों को वहां से गर्दनीबाग थाना लाया गया फिर दोनों की ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई।

जांच में कौशलेंद्र के शराब पीने की पुष्टि हुई है। वह अपने को स्वास्थ्य कर्मी बता रहा है। वहीं जांच में उपेंद्र के शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने कौशलेंद्र और उपेंद्र से तीन-चार लोग जो भाग गए हैं उनके बारे में पूछताछ की. दोनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि वह उन्हें नहीं जानते हैं।

पुलिस ने दोनों के पास से बरामद मोबाइल को खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों की माने तो नाम और पता की जानकारी मिलने के बाद फरार हो गए लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. उधर अचानक पुलिस की छापेमारी से सिविल सर्जन कार्यालय में हड़कंप मच गया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story