झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: चार जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

Heavy rain alert in Jharkhand: Possibility of thunderstorms and strong winds in four districts, know what is the forecast of the Meteorological Department

रांची : मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने आज 9 जुलाई को झारखंड के चार जिलों खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, झारखंड के अन्य 20 जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

 साइक्लोनिक सर्कुलेशन से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को झारखंड में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके बाद 12 जुलाई से एक बार फिर राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होगा, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल यह प्रणाली उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने से थोड़ी कमजोर हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव क्षेत्र फिर से झारखंड में वर्षा को सक्रिय कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खूंटी में सर्वाधिक बारिश, धनबाद में रिकॉर्ड वर्षा

बीते 24 घंटे में झारखंड के खूंटी जिले में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, रांची में 6 मिमी, बोकारो में 2 मिमी और जमशेदपुर में 15 मिमी वर्षा हुई। धनबाद जिले में सर्वाधिक 67 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने झारखंड के किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि बीते दिनों हुई वर्षा और आगामी संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए फसलों की बुआई से पहले खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। धान की फसल को छोड़कर अन्य सभी फसलों की बुआई मेड़ बनाकर करें। जब बारिश रुके और धूप निकले, तभी फसलों पर आवश्यकतानुसार कीटनाशक या दवा का छिड़काव करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आने वाले दिनों में झारखंड का मौसम पूर्वानुमान

9 जुलाई : खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी।

10-11 जुलाई : आंशिक राहत, अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा साफ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 जुलाई से : फिर से बारिश के आसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बढ़ेगी सक्रियता।

Related Articles

close