कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग केस में 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट, अमन गैंग ने किया था हमला

Jharkhand: Chargesheet against 6 people in firing case on coal trader Vipin Mishra, Aman gang had attacked

रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुई फायरिंग केस में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की. रांची पुलिस ने शूटर अविनाश कुमार ठाकुर सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसमें विशाल मुंडा, करण कुमार उरांव, अविनाश कुमार ठाकुर उर्फ सिल्लू, शोभित सिंह उर्फ मकसूदन, प्रेम पांडेय उर्फ प्रकाश पांडेय का नाम शामिल है.

गौरतलब है कि 7 मार्च 2025 को रांची के बरियातू में विपिन मिश्रा पर उस समय फायरिंग की गई थी जब वह कार में बैठे थे. हमले में विपिन मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि आरोपियों ने हत्या की नीयत से ही विपिन मिश्रा पर हमला किया था. आरोपियों के खिलाफ हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट सहित कुल 8 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

7 मार्च 2025 को विपिन मिश्रा पर हुआ था हमला
7 मार्च 2025 को कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हमला हुआ था. दरअसल, विपिन मिश्रा अपनी वॉल्वो कार में बरियातू रोड पर आरोग्य भवन के पास से निकले ही थे कि तभी 3 अपराधियों ने उनपर गोली चलाई. गोलियां उनकी गर्दन और दाहिने हाथ में लगी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के समय गाड़ी में मौजूद गार्ड्स ने जवाबी फायरिंग की. घायल विपिन मिश्रा को तत्काल बूटी मोड़ स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लंबे इलाज के बाद विपिन मिश्रा ठीक हो गये.

अमन साहू गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह और राहुल सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये वीडियो पोस्ट करके घटना की जिम्मेदारी ली और धमकी दी कि यदि विपिन मिश्रा ने कोयले का कारोबार जारी नहीं किया तो फिर हमला होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार निवासी अविनाश ठाकुर और शोभित सिंह ने फायरिंग की थी. विशाल मुंडा ने विपिन मिश्रा के आवाजाही की रेकी की थी. करण कुमार ने वाहन की व्यवस्था की थी. इस घटना के कुछ ही दिन झारखंड एसटीएफ ने गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया था.

Related Articles

close