VIDEO - CM हेमंत सोरेन ने एयर एंबुलेंस सेवा का किया उद्घाटन...बोले - हर तबके के लोगों को मिलेगा लाभ

रांची : झारखंड को आज बड़ी सौगात मिली है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। बता दें कि झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगी। रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह जमशेदपुर सहित कई जिला शामिल है।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। एयर एंबुलेंस काफी दिनों से इसकी जरूरत झारखंड को थी। ऐसे में जब भी हम इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो उनके मन में यह बात आई कि क्यों न स्थायी तौर पर इसकी शुरुआत की जाए।

देखें वीडियो

किस शहर के लिए कितना होगा किराया

एयर एंबुलेंस के किराए की दर की बात करें तो दिल्ली के लिए 5 लाख, मुंबई के लिए 7 लाख, चेन्नई के लिए 8 लाख, कोलकाता के लिए 3 लाख, हैदराबाद के लिए 7 लाख, बनारस के लिए साढ़े 3 लाख, लखनऊ के लिए 5 लाख और तिरुपति के लिए 8 लाख रुपये किराया होगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story