VIDEO: ...और डीजीपी के सामने मुख्यमंत्री ने जोड़ लिये हाथ... करियेगा की नहीं, करियेगा... चुनाव से पहले अगर ...

By :  Aditya
Update: 2024-10-21 17:32 GMT

Regional News: पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए। हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए। हमारा कहना है कि अगले साल.. अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिये...यूं तो मुख्यमंत्री को अधिकारियों को हड़काते हुए ही लोग अक्सर देखते हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही डीजीपी के सामने हाथ जोड़ने लगे। सोमवार के वाकये के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चाओं में आ गये हैं।

उन्होंने दो-दो बार कुल 12 सेकंड तक अफसरों के सामने हाथ जोड़कर गुजारिश की। हाथ जोड़कर सीएम नीतीश ने कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए। पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए। हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए।


हमारा कहना है कि अगले साल.. अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 प्रतिशत हो जाए। कुल मिलाकर 2 लाख 29 हजार की बहाली हो जाए।

Full View

आप लोग करिएगा की नहीं करिएगा.. तेजी से करिएगा न? डीजीपी आलोक राज की तरफ देखते हुए कहा कि आप बैठ गए जी! फिर गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार चौधरी से मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से पुलिस और पुलिस अधिकारी की बहाली करिए, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सभी की नियुक्ति हो जाए।

पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने नव नियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र दिया। कुल 1239 नव चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दिया गया।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी आलोक राज की तरफ हाथ जोड़कर महिला भागीदारी बढ़ाने की गुजारिश की। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार अफसरों के सामने हाथ जोड़े हो।

इससे पहले भी वो अफसरों के सामने हाथ जोड़कर कर अपील करने और पैर पकड़ने तक की बात कह चुके हैं। हाल ही में किसी के माथा में माथा टकराते भी देखे गए थे। इस बार वो नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान हाथ जोड़ते देखे गए।

पुलिस बहाली में महिला भागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी के सामने मंच पर हाथ जोड़े।

Tags:    

Similar News