दो जवान शहीद : बड़ी नक्सली घटना, IED ब्लास्ट में दो जवान हुए शहीद, दो की हालत गंभीर

By :  Ashrita
Update: 2024-10-19 12:51 GMT

Jawan Shaheed। एक बड़ी नक्सली घटना हुई है। IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों जवान ITBP 53rd बटालियन के जवान हैं। घटना छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की है। जानकारी के मुताबिक आपरेशंस के लिए नवीन कैंप मोहंदी से ये जवान निकले थे।

छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने जानकारी दी है कि माओवादियों की जमा होने की सूचना पर आइटीबीपी, बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। जहां सर्चिंग के दौरान लौटते वक्त माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया।

इस घटना आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी बटालियन के दो जवान शहीद हो गये। शहीद जवानों का नाम अमर पंवार (सतारा, महाराष्ट्र) और के राजेश (कडप्पा, आंध्र प्रदेश) हैं। नारायणपुर के ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु धुरबेड़ा की ओर रवाना हुये थे।

दिनांक 19.10.2024 को अभियान से वापसी के दौरान लगभग 11:30-12:00 बजे के मध्य ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो घायल ITBP जवान शहीद हो गये & नारायणपुर जिला Police के दो जवान घायल हो गये हैं। घायल जवान के नाम अरविन्द सर्फे बस्तर फाइटर और अनिल कुंजाम है।

Tags:    

Similar News