Teej Festival 2024: कब है हरियाली तीज व्रत? जानें इस दिन के उपाय

Update: 2024-07-20 12:42 GMT

Teej Festival 2024: हिंदू धर्म में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार बताए गए हैं और उनसे जुड़ी पूजा, नियम, उपाय भी बताए गए हैं। हरियाली तीज भी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। महिलाएं तीज का त्योहार मनाने के लिए काफी उत्साहित रहती हैं और इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती हैं।

यह करवा चौथ व्रत की तरह ही है, जो पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। हरियाली तीज व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है।

"
"

कब मनाया जाता है यह त्योहार

हरियाली तीज का त्यौहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल तृतीया तिथि 6 अगस्त 2024 को शाम 7:52 बजे से शुरू होगी, जो 7 अगस्त 2024 को रात 10:05 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष हरियाली तीज व्रत 7 अगस्त 2024 बुधवार को मनाया जाएगा।

हरियाली तीज के उपाय

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज के दिन कुछ उपाय करें। इससे पति-पत्नी कई तरह की परेशानियों और संकटों से बचेंगे।

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध से अभिषेक करें। साथ ही काले तिल भी चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साढ़ेसाती-ढैय्या, महादशा के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।

हरियाली तीज के दिन पति की लंबी उम्र और उन्नति की कामना करते हुए देवी पार्वती को सुहाग की वस्तुएं- चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, महावर, बिछिया आदि चढ़ाएं। फिर सुहागिन महिलाओं को सुहाग की वस्तुएं दान करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। प्रेम बढ़ता है।

Tags:    

Similar News