Aaj Ka Rashifal : वृषभ पर होगी खुशियों की बरसात, क्रोध पर काबू रखें कर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Update: 2024-09-15 02:27 GMT

Aaj Ka Rashifal: राशिफल के जरिए हम भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं. ग्रह और नक्षत्रों का चाल राशियों को प्रभावित करती है. आइए जानते हैं कि आखिर आज किस राशि का दिन अच्छा हो सकता है.

मेष:

आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद टालें। वाहनसुख मिलेगा।

"
"

वृषभ:

आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।

मिथुन:

आप तन एवं मन की स्फूर्ती का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें। संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

कर्क:

आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आप में आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

सिंह:

आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा।

तुला:

आपका दिन शुभफलदायी है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक:

बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग ना बने, इसका ध्यान रखें।

धनु:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर:

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा।

कुंभ:

आपका दिन मिश्रत फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है, इस कारण कार्य करने का उत्साहमंद हो सकता है। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। घूमने-फिरने में धन का व्यय हो सकता है।

मीन:

आपका आजका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टाल दें। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को रुका धन मिल सकता है। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए।

Tags:    

Similar News