Jharkhand Rain Alert: झारखंड में दिखेगा साइक्लोन का असर, इन जिलों में होगी भीषण बारिश

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

By :  HPBL
Update: 2024-09-24 16:45 GMT

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में एक बार फिर मौसम की मेहरबानी दिख रही है। झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ठनका गिरने की भी चेतावनी दी है।


मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बोकारो, धनबाद, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बारिश से लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक चतरा, देवघर, लोहरदगा, रामगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग और जामताड़ा में बारिश होगी।


मौसम विभाग ने लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने इन 15 जिलों में रांची,बोकारो, धनबाद, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, देवघर, लोहरदगा, रामगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, गुमला बारिश की चेतावनी दी है।


मौसम केंद्र के अनुसार 25 और 26 सितंबर तक राज्यच में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कल यानी 25 सितंबर से आंधी चलने के साथ भारी बारिश होगी। इसका असर राज्यख के कई जिलों में देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होगा।




Tags:    

Similar News