झारखंड: बेलगाम बोल पर पड़ गयी भारी, इरफान अंसारी के रिजेक्टेड माल वाले बयान पर आयोग ने रिपोर्ट की तलब, 3 दिन में दें जवाब

By :  Ashrita
Update: 2024-10-26 13:13 GMT

Jharkhand News: रिजेक्टेड माल…वाले बयान पर कांग्रेस विधायक व मंत्री इरफान अंसारी चौतरफा घिर गये हैं। एक तरफ जहां आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में उन पर FIR दर्ज होने वाला है, तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। जामताड़ा से काँग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा आदिवासी महिला व BJP प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

इन्हें जारी हुआ नोटिस

आयोग ने. एल खियांग्ते मुख्य सचिव, झारखंड सरकार,. अजय कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक,झारखंड सरकार, वंदना डाडेल प्रधान सचिव, झारखंड सरकार,गृह,जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कुमुद सहाय उपायुक्त,जिला – जामताड़ा, . डॉ. एहतेशाम बकारिब पुलिस अधीक्षक,जिला - जामताड़ा को नोटिस जारी किया है। इस मामले में आयोग ने नोटिस जारी कर 3 दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग को देने को कहा गया है।

लिंक को टच कर देखें वीडियो

https://youtube.com/shorts/C3ZV3M7jQH0?si=oaaTYftTifAYRdYU

क्या है मामला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इरफान बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें सीता सोरेन को रिजेक्टेड... बोलते देखे जा रहे हैं।अंसारी जामताड़ा से कांग्रेस विधायक हैं।

उन्हें कांग्रेस ने जामताड़ा से ही प्रत्याशी बनाया है। उनका चुनाव में सीता सोरेन से मुकाबला है। उनकी टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सीता सोरेन पर दिए गए इरफान अंसारी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन कभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता हुआ करती थी।

Full View

वह सोरेन परिवार की बहू हैं। उनके लिए जिस तरह से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया, क्या इसी तरह का बयान दूसरी बहू कल्पना सोरेन के ऊपर इरफान अंसारी के देने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप रहता।

Tags:    

Similar News