झामुमो ने एक ही दिन में दिये बैक टू बैक कई झटके, भाजपा के कई नेताओं ने झामुमो का दामन थामा, देखिये कौन-कौन हुए JMM में शामिल

By :  Ashrita
Update: 2024-10-22 10:40 GMT

रांची। चुनाव के पहले बागियों के तेवर ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया है। भाजपा चंपाई सोरेन और पार्टी में लाकर जिस बढ़त की उम्मीद लगाये बैठी थी, भाजपा में मची भगदड़ ने उस उम्मीद पर पानी फेर दिया है। सोमवार की रात झामुमो ने भाजपा को एक नहीं, दो नहीं पूरे छह झटके दिये। झामुमो में एक साथ कई पूर्व विधायक और सीनियर नेता शामिल हो गये।

भाजपा को छोड़ जो नेता झामुमो में शामिल हुए, उसमें पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ लुइस मरांडी एक बड़ा नाम है। वहीं घाटशिला के पूर्व विधायक और भाजपा नेता लक्ष्मण टुडू भी झामुमो में शामिल हो गये हैं। वहीं भाजपा नेता और जमशेदपुर की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने भी भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो में शामिल हो गयी है। उसी तरह से भाजपा नेता बास्को बेसरा, सराईकेला से भाजपा नेता गणेश महली और बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक और युवा नेता कुणाल सारंगी फिर से झामुमो में शामिल हो गये हैं।

माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और बड़े नेता झामुमो में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कोल्हान से लेकर संथालपरगना तक में कई नेता भाजपा की लिस्ट से नाम कटने से नाराज है। भाजपा के अंदर बागी तेवर काफी तल्ख है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि चुनाव के वक्त इस तरह की नाराजगी जरूर देखी जाती है, लेकिन सभी को मना लिया जायेगा। हालांकि फिलहाल तो ये बागी तेवर काफी ज्यादा भाजपा को परेशान करता दिख रहा है।

Tags:    

Similar News