PM MODI LIVE: परिवर्तन महासभा के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं विशाल जनसभा को संबोधित, देखिए VIDEO

By :  HPBL
Update: 2024-10-02 07:22 GMT

PM Modi Live from Hazaribag: प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में परिवर्तन महासभा के समापन दिवस पर हजारीबाग पहुंच गए हैं। हजारीबाग में पीएम मोदी की देखने और सुनने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है।संबोधन से पहले करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मोदी ने किया।


Full ViewFull View

मालूम हो की 21 सितंबर से शुरू हुई परिवर्तन महासभा में अब तक करीब 387 सभाएं और 5209 km की दूरी तय की जा चुकी है।  हजारीबाग प्रमंडल के इटखोरी और पलामू के भवनाथपुर स्थित बंशीधर मंदिर से प्रारंभ की थी. दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी जिले से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत 23 सितंबर को की थी।

इनके अलावा सभा में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने शिरकत की।

 इन नेताओं के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सॉय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद रवि किशन भी शामिल हुए।

 झारखंड के नेताओं की  बात  करें तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा समेत 50 से अधिक केंद्रीय व प्रदेश के नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सभा में हिस्सा लिया.


यहां देखें LIVE VIDEO....


Full View

Tags:    

Similar News