झारखंड में आज से चार दिन तक बारिश, चक्रवात का प्रदेश में दिखेगा बड़ा असर, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

By :  Aditya
Update: 2024-10-23 17:09 GMT

Jharkhand Rain Alert: चक्रवात का असर आज से झारखंड में दिखायी देगा। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज चमक देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से सुरक्षित रहने की सलाह दी है।


मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग के मताबिक आज राज्य के दक्षिण पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होगी। यहां भी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।


चक्रवात का असर राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा उत्तरी-मध्य हिस्सों में पड़ने का भी अनुमान है।

25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिम तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 7 ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है।राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।


सबसे अधिक असर गुरुवार और शुक्रवार को हो सकता है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

26 अक्टूबर को भी राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। 27 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है- बारिश नहीं होगी- मौसम शुष्क रह सकता है।

ठंड में इजाफा होगा।चक्रवात डाना बंगाल के पूर्व मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।

इसके बाद उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आज उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News