ब्रेकिंग: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री ! बैठक में प्लान हो रहा तैयार, चंपाई को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कल्पना सोरेन को एडजस्ट....

By :  HPBL
Update: 2024-07-03 08:37 GMT

रांची। झारखंड की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो सकता है। इंडी गठबंधन की बैठक से एक बड़ी खबर आ रही है। खबरें मिल रही है कि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गठबंधन की बैठक में विधायकों ने फिर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनने की राय दी है। वहीं चंपाई सोरेन सोरेन को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। बैठक में कल्पना सोरेन की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है। सीएम हाउस में चल रही बैठक में हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने का पूरा खाका तैयार हो रहा है।

बैठक में कल्पना सोरेन की भी सरकार और संगठन में भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। हेमंत सोरेन फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठ सकते हैं, वहीं चंपाई सोरेन को मख्यमंत्री पद से इस्तीफा दने के बाद संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी। चंपाई के इस्तीफे की अटकलें कल से ही लग रही है। दरअसल कल ही सीएम चंपाई सोरेन के कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। सभी कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया था, वहीं सीएम चंपाई सहित कई मंत्रियों के राज्य के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम प्रस्तावित थे, उसे भी स्थगित कर दिया गया था।

जाहिर है ये संकेत सत्ता से उठापट की तरफ इशारा कर रहे थे। सीएम आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक में सत्ता पक्ष के विधायक मौजूद हैं। मीटिंग में शामिल होने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर आए हैं। मीटिंग से पहले उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात की है।

Tags:    

Similar News