झारखंड: 2.87 लाख लोगों को अगले साल नौकरी, भाजपा ने कर दिया बड़ा चुनावी वादा, पहली कैबिनेट में ही नौकरी, नवंबर तक सभी भर्ती होगी पूरी

By :  Aditya
Update: 2024-10-05 17:21 GMT

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी है। जिस अंदाज में भाजपा ने पंचप्रण जारी किये हैं, उसे देखकर यही लगता है कि भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव बिल्कुल अलग स्टाइल में लड़ने वाली है। भाजपा की अब तक की चुनावी तैयारी यही कहती है कि इस चुनाव में युवाओं और महिलाओं पर उनका पूरा फोकस है।

लिहाजा पंचप्रण में भी इसकी झलक दिख रही है। महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, नयी भर्तियां, ये साफ इशारा कर रहा है कि भाजपा ने अपना फोकस पूरी तरह से स्पष्ट रखा है।

पहली ही कैबिनेट में नौकरी

भाजपा ने ये भी बता दिया है कि सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सुनिश्चित रोजगार गारंटी भाजपा का लक्ष्य है। झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी। 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी।


पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी हो जाएंगी।एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जाएगा, जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

भाजपा के पांच प्रण

झारखंड में जो स्नातक और स्नातकोत्तर किए बच्चे करियर के लिए संघर्ष करते हैं, प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं, ऐसे बच्चों को 2 वर्षों की अवधि के लिए प्रत्येक माह 2 हजार रुपए ‘युवा साथी भत्ता’ प्रदान किया जाएगा।

• पांच साल में झारखंड के पांच लाख युवाओं को 5 लाख रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा झारखंड के 2,87,500 रिक्त सरकारी पदों को भरने का काम किया जाएगा। इसमें से पहली कैबिनेट में सरकार बनते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

• गोगो दीदी योजना के तहत प्रत्येक महीने के 11 तारीख को महिलाओं को 2,100 रुपये दिया जाएगा। संथाली माताओं को गोगो कहा जाता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाना है।

• राज्य के सभी परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान करेंगे। उसके साथ-साथ साल में दो गैस सिलेंडर पर्व व त्योहारों में मुफ्त दिया जाएगा।

• घर साकार योजना के तहत झारखंड के 21 लाख परिवारों को मिलेगा अपना पक्का आवास। सभी परिवारों को घर निर्माण के लिए मुफ्त बालू भी मुहैया कराई जाएगी।

Tags:    

Similar News