Jharkhand ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार, शोक की फैली लहर

By :  HPBL
Update: 2024-10-04 02:46 GMT

Dhanbad। राज्य के पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन गुरुवार की रात हो गई।पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओपी लाल की धर्मपत्नी व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल की माता शोवा देवी उम्र 85 वर्ष का गुरुवार रात 9:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया.

पूर्व मंत्री की पत्नी शोवा देवी अपने पीछे चार पुत्र सुनील श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव पुत्री अनीता श्रीवास्तव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं.

ओपी लाल की पत्नी काअंतिम संस्कार शुक्रवार दिन 12 बजे कतरास लिलौरी मंदिर श्मशानघाट मंदिर में किया जाएगा. उनके निधन पर पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, वियाडा पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, कांग्रेसी नेता रणधीर ठाकुर, डॉ उमाशंकर सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है.

Tags:    

Similar News