कल्पना सोरेन ने बताया हेमंत सरकार ने 5 साल में क्या-क्या दिया, कोल्हान में बोली, वो क्या सोचे थे झुक जायेंगे, हम झारखंडी हैं...हमें भाजपा जानती नहीं...

By :  Aditya
Update: 2024-09-28 17:02 GMT

रांची। झारखंड में चुनावी मौसम शुरू हो गया है, लिहाजा श्रेय लेने और श्रेय छीनने की भी होड़ मची हुई है। झामुमो गठबंधन सरकार जहां 5 साल में किये अपने कामों को गिनाकर अगले पांच साल के लिए फिर से अपनी सीट को बुक करना चाहती है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा लगातार सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है।

इधर मंईयां सम्मान यात्रा में कल्पना सोरेन सरकार की खूबियां गिनाते नहीं थक रही है। मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन सभाओं में हेमंत सरकार की कार्यशैली की खुलकर तारीफ कर रही है।

दरअसल मंईया सम्मान यात्रा इन दिनों कोल्हान में है। वही कोल्हान जहां भाजपा ने झामुमो के मांद से चंपाई सोरेन को निकालकर सेंध लगाने की तैयारी की है। लिहाजा कोल्हान में सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना का अलग ही अंदाज देखने को मिला। कल्पना सोरेन लगातार 5 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले रही है।

वो बता रही है कि पिछले 5 सालों में हेमंत सरकार ने विपरित हालातों में भी किस तरह से काम किया। वो उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहती है कि हेमन्त सोरेन ने झारखण्डियत का मान बढ़ाया

कल्पना इन कामों को वो ब्योरा दे रही है।

• हेमन्त सोरेन ने मंईयां सम्मान दिया

• हेमन्त सोरेन ने 200 यूनिट तक बिजली बिल मुफ्त किया

• हेमन्त सोरेन ने बिजली बिल बकाया माफ किया

• हेमन्त सोरेन ने किसानों का कृषि लोन माफ किया

• हेमन्त सोरेन ने अबुआ आवास दिया

• हेमन्त सोरेन ने किशोरी समृद्धि योजना दिया

• हेमन्त सोरेन ने पेंशन का अधिकार दिया

• हेमन्त सोरेन ने धोती-साड़ी से मान बढ़ाया

• हेमन्त सोरेन ने हरा राशन कार्ड दिया

• हेमन्त सोरेन ने नौकरी और रोजगार दिया

• हेमन्त सोरेन ने सरकार आपके द्वार दिया

• हेमन्त सोरेन ने सखी मंडल को लाभ दिया

कल्पना ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि न कभी हेमन्त झुके, न उन्होंने झारखण्ड झुकने दिया। हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड की रक्षा के लिए जेल जाना भी स्वीकार किया। कल्पना सोरेन कहती है कि भाजपा क्या सोची थी, हम झुक जाएंगे? हम झारखंडी हैं, भाजपा अभी हमें जानती नहीं है। भाजपा की बौखलाहट का यही कारण है...यही कारण है

Tags:    

Similar News