नो फ्लाइंग जोन...तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था, आज शाम राष्ट्रपति पहुंचेगी रांची, जानिये कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ये रूट किये गये डायवर्ट

By :  Aditya
Update: 2024-09-18 17:56 GMT

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। आज शाम वो करीब 7 बजे रांची पहुंचेगी। राष्ट्रपति के दौरे का मिनट टू मिनट जारी हो गया है। आज रात वो राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल वो नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। सुबह 10 बजे से वो कार्यक्रम में शामिल होंगी । 12.30 बजे वह कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट रवाना होंगी।

तगड़ा होगा सुरक्षा घेरा

"
"

राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा तीन लेयर में रहेगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 6 आईपीएस के अलावा 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा, दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। इसके लिए एसी ये लेकर सामान्य पुलिसकर्मियों तक को लगाया जाएगा। रांची के कई इलाकों को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

इस क्षेत्र में कोई भी अपने निजी कार्य के लिए किसी भी तरह के हवाई वस्तु का इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को भी तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल के आस-पास अवैध पार्किंग वर्जित रहेगा। कार्यक्रम स्थल में सिर्फ पासधारी लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।


इसके साथ जिस रूट में राष्ट्रपति का आना-जाना होगा, वहां के थानेदारों को लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। लगातार गश्त भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

कई रूट किये गये डायवर्ट

• 19 सितंबर को काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए जाएंगे।

• 19 सितंबर को एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के रास्ते का इस्तेमाल शाम पांच से रात 08:30 बजे तक कम से कम करने को कहा है।

• 19 सितंबर को आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को कम समय के लिए डायवर्ट और रोका जा सकता है।

• 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी, छोटी मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश, परिचालन वर्जित रहेगा।

• इसके अलावा दिन में समय 09:00 बजे से 12:00 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल और कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट रहेगी।

• 20 सितंबर को दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी वाहनों, बसों ,सवारी वाहनों का प्रवेश,परिचालन वर्जित रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों और आकस्मिक वाहनों को छोड़कर।

• 20 सितंबर को 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमांडेंट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश, परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़ा जाएगा।

• 20 सितंबर को जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले सभी वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

• रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी।

Tags:    

Similar News