प्रधानमंत्री का हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना, विदाई की बेला में भष्टाचार की स्पीड बढ़ा दी, जब सोरेन सरकार हटेगी, तभी ...

By :  Ashrita
Update: 2024-10-02 12:45 GMT

PM Modi In Jharkhand: झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। एक बार फिर आज प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में थे। इस दौरान उनके निशाने पर फिर से हेमंत सरकार और भ्रष्टाचार रहा। हजारीबाग-पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी जयंती पर हजारीबाग के मटवारी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी की परिवर्तन महासभा में उन्होंने कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीनों दलों का गठजोड़ झारखंड के विकास में बाधक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब यहां से हेमंत सोरेन सरकार हटेगी, तभी झारखंड में बदलाव आएगा। विदाई की बेला में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की स्पीड बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। मोदी ने कहा कि गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं, जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं. यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ बरामद होते हैं।

यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब जब इनकी विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं। प्रधानमंत्री यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी. झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है।

Full View

आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-JMM और RJD का गठजोड़ है। RJD पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था? वह पार्टी कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी थी।

Tags:    

Similar News